Wednesday, 27 December 2017

Kanha sun lo meri pukaar

कान्हा सुन लो मेरी पुकार
फिर से आ जाओ एक बार

त्रेता द्वापर में आये थे जैसे
कलियुग में भी आओ एक बार

गीता उपदेश दिया था जैसे
फिर से ज्ञान दे जाओ एक बार

भटक गए है हम इस दुनिया में
फिर से राह दिखाओ एक बार

अँधेरा सा है फैला हर ओर
यहाँ प्रकाश फैलाओ एक बार

कान्हा सुन लो मेरी पुकार
फिर से आ जाओ एक बार

No comments:

Post a Comment

आख़िरी तर्क: प्रेम

उपन्यास-   आख़िरी तर्क : प्रेम अध्याय 1: वह शाम और भीतर का अँधेरा उस शाम की बारिश में कुछ अलग था। आमतौर पर बारिश ...