Sunday, 9 December 2018

अमावस

देख  अमावस  डर  के  मारे
सोया चाँद और छुप गए तारे

छोड़ छाड़ के दाना तिनका
पंछी आ  गए  घर को  सारे

सूनी सड़कें चुप चौराहे
तन्हाई से  हम भी  हारे

वही है रातें  वही नज़ारे
बिना तुम्हारे दुश्मन सारे

सिकुड़ी चादर गीला तकिया
फिर  यादों  ने  पांव  पसारे

No comments:

Post a Comment

मनुष्य

अगर मुझे मनुष्य होना सीखना हो तो मैं तुम्हारे मौन से शुरू करूँगा जहाँ करुणा किसी दिखावे की मोहताज नहीं होती। अगर मुझे कोई प्रश्न सताने लगे त...