Sunday, 18 February 2018

इश्क़ छुपता नहीं- ishq chhupta nahi

कब तलक यूँ राज-ए-उल्फ़त ना बतायेंगे हम
दीदार-ए-यार से ही कदम लड़खड़ाते है यहाँ

कब तलक यूँ राज-ए-गुलशन छुपायेंगे हम
दीदार-ए-यार से ही अब गुल खिलते हैं यहाँ

कब तलक यूँ आईने में देख मुस्कुरायेंगे हम
दीदार-ए-यार से ही होंठ सिल जाते हैं यहाँ

कब तलक यूँ धड़कनों को रोक पायेंगे हम
दीदार-ए-यार से ही सांसें तेज़ हो जाती हैं यहाँ

कब तलक यूँ आँखें बंद कर बहाने बनायेंगे हम
दीदार-ए-यार से ही अब नींदें उड़ जाती हैं यहाँ

No comments:

Post a Comment

आख़िरी तर्क: प्रेम

उपन्यास-   आख़िरी तर्क : प्रेम अध्याय 1: वह शाम और भीतर का अँधेरा उस शाम की बारिश में कुछ अलग था। आमतौर पर बारिश ...