Monday 7 December 2020

फॉर्मूला

सड़कें हमें कहीं नही पहुँचाती
हम सड़क पर चलते हैं और गलत जगह पहुँच जाते हैं।

दुःख भी हम तक चल कर नही आते
कुछ अलग होता है और हम दुःखी हो जाते हैं।

हम किसी को याद नही करते
पर कुछ लोग याद आ जाते हैं।

भूलने का कोई फॉर्मूला नही होता
जिसे हम सोचते नही उसे हम भूल जाते हैं।

अमित 'मौन'


P.C.: GOOGLE


8 comments:

  1. भूलने का कोई फॉर्मूला नही होता
    जिसे हम सोचते नही उसे हम भूल जाते हैं।

    बहुत गहरी बात।
    बेहतरीन रचना...
    ⭐🚩⭐

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद आपका

      Delete
  2. गहन चिंतन सराहनीय रचना।
    सादर

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद आपका

      Delete
  3. हार्दिक आभार आपका

    ReplyDelete

अधूरी कविता

इतना कुछ कह कर भी बहुत कुछ है जो बचा रह जाता है क्या है जिसको कहकर लगे बस यही था जो कहना था झगड़े करता हूँ पर शिकायतें बची रह जाती हैं और कवि...