Sunday 2 February 2020

थाम लिया जो हाथ किसी का

जीवन की भागा-दौड़ी में, प्यार भी करना होता है
पहले प्यार में गलती ना हो, थोड़ा डरना होता है।।

हर लड़की का पहला सपना, सुंदर लड़का होता है
सपना तो है सपना ही, हर सपना सच ना होता है।।

जब वो तुमसे नज़र मिलाए, तुमको हँसना होता है
रस्तों पर चलते चलते ही, तिरछे तकना होता है।।

अगला जब शरमाए थोड़ा, तुमको बढ़ना होता है
जो बातें वो कह ना पाए, तुमको कहना होता है।।

तुम चाहे ना मिलना चाहो, दिल को मिलना होता है
घंटों साथ में बैठे बैठे, बातें करना होता है।।

फ़ोन पे जग का हाल नही बस, तुमको सुनना होता है
डेट पे फ़ैशन कम ही अच्छा, सिंपल लगना होता है।।

सैर का मतलब हाथ पकड़ के, धीरे चलना होता है
शर्म ना कोई पिछड़ापन है, लाज तो गहना होता है।।
 
प्यार में पागलपन ना अच्छा, साथ निखरना होता है
थाम लिया जो हाथ किसी का, साथ ही रहना होता है।।

अमित 'मौन'

4 comments:

  1. हाथ थाम के हमेशा साथ ही रहना होता है।

    गजब गजब गजब।

    पधारिये कभी मेरे बलोच तक - लोकतंत्र 

    ReplyDelete
  2. अच्छा है

    ReplyDelete

अधूरी कविता

इतना कुछ कह कर भी बहुत कुछ है जो बचा रह जाता है क्या है जिसको कहकर लगे बस यही था जो कहना था झगड़े करता हूँ पर शिकायतें बची रह जाती हैं और कवि...