Monday, 10 June 2019

उस गुल का मैं हूँ माली

तिल काला  गोरे गालों पे, उस पर  होंठों की लाली
चले तो ऐसी कमर हिले, हो जैसे गुड़हल की डाली

नैन कटीले जिगर को चीरें, पास बुलाए है बाली
ज़ुल्फ़ उड़े तो हवा चले, आए बागों में हरियाली

झुकें जो पलकें दिन ढल जाए, हँसे तो फैले खुशहाली
पैजनिया की  धुन पे  नाचे, फ़िज़ा भी  होके  मतवाली

अधरों का आकर्षण है, ज्यों भरी हुई  मधु की  प्याली
रश्क करे  चँदा भी जिससे,  उस गुल का  मैं हूँ  माली

अमित 'मौन'

5 comments:

  1. हार्दिक आभार आपका

    ReplyDelete
  2. सुंदर रचना...
    ज़ुल्फ़ उड़े तो हवा चले, आए बागों में हरियाली
    क्या कहने

    ReplyDelete

मनुष्य

अगर मुझे मनुष्य होना सीखना हो तो मैं तुम्हारे मौन से शुरू करूँगा जहाँ करुणा किसी दिखावे की मोहताज नहीं होती। अगर मुझे कोई प्रश्न सताने लगे त...